क्रिकेट टूनामेंट की विजेता टीम को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में ट्रेनीज के बीच चल रही क्रिकेट लीग के फाइनल में स्टेडियम बी ने बाजी मारी। स्टेडियम बी ने स्टेडियम सी को 37 रनों से हराया। विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया।
लीग के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टेडियम बी ने 144 रन बनाकर 24वें ओवर में ऑल आउट हो गई। स्टेडियम बी की ओर से रजत ने 64, अमित पाल ने 42 रन बनाए। स्टेडियम सी की ओर से कप्तान शिवम अहलावत ने चार, गुलफाम और शुभम मलिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम सी कोई खास कमाल नहीं कर सकी और पूरी टीम 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्टेडियम सी ओर से शुभम ने 32, दिव्यांश ने 31 रन बनाए। स्टेडियम बी की ओर से शानु ने तीन, दिलशाद और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमित पाल, मैन ऑफ द सीरीज दीपक, बेस्ट बल्लेबाज दिव्यांश, बेस्ट बोलर शिवम अहलावत, बेस्ट कीपर का पुरस्कार परमजीत को दिया गया। मैच में अंपायर अनुज त्यागी, अपूर्व, स्कोरर अमन रहे। मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। लीग आयोजक नागेंद्र सारस्वत, जितेंद्र चौधरी, मानव सचदेवा, अनुज त्यागी आदि उपस्थित रहे।