फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे स्कवैश खिलाड़ी रवि दीक्षित

विज्ञापन
धामपुर निवासी स्कवैश खिलाड़ी रवि दीक्षित की एलबम का फोटो स्रोत स्वयं
विज्ञापन
धामपुर। स्क्वैश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने वाले स्क्वैश खिलाड़ी रवि दीक्षित जल्द ही रूपहले पर्दे पर नजर आएंगे। शुगर मिल कॉलोनी निवासी रवि दीक्षित की म्यूजिक एल्बम ‘एहसास’ 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। रवि दीक्षित इस एल्बम में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि एहसास म्यूजिक एल्बम रेड रिबन म्यूजिक कंपनी रिलीज कर रही है। उनके साथ ऋषिका चंद्र अभिनेत्री हैं। इसके गीतों को गायक शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है। प्रभाकर शुक्ला निर्देशित एल्बम की ज्यादातर शूटिंग गोवा और मुंबई में हुई है।
रवि ने बताया कि एल्बम की कहानी उनके जीवन की एक सच्ची घटना से प्रेरित है। वह छोटे शहर से आते हैं, जहां स्क्वैश जैसे खेल को इतना महत्व नहीं दिया जाता था। वह जिस युवती को अपना जीवन साथी बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

उनके परिवार ने पहले स्क्वैश खेल के कारण ही विवाह के लिए सहमति नहीं जताई। बाद में उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर स्क्वैश को कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया। परिस्थितियां बदली और उनकी शादी पीहू कश्यप के साथ हुई।

धामपुर निवासी स्कवैश खिलाड़ी रवि दीक्षित की एलबम का फोटो स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें