फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वित्तीय अनियमितता में भिक्कावाला स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अल्हैपुर ब्लॉक के भिक्कावाला प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काशिमा खातून को वित्तीय व अन्य अनियमितताओं के आरोप में बीएसए सचिन कसाना ने निलंबित कर दिया है। सीडीओ द्वारा कराई गई जांच में उन पर चहारदीवारी निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ईद-उल-जुहा पर बकरा खरीदकर विद्यालय में बांधने तथा छात्र-छात्राओं से जंगल से उसके लिए चारा कटवाकर मंगाने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल कुमार और नवनीत राजपूत ने सीडीओ से की गई शिकायत में कहा था कि विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण 2016-17 में दो लाख 15 हजार रुपये में हुआ था। प्रधानाध्यापिका ने बिना विभागीय नियमों का पालन किए चहारदीवारी तुड़वाने के बाद 2023-24 में विभाग से चार लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत कराकर निर्माण करा लिया। सीडीओ ने डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और उपायुक्त स्वत: रोजगार की जांच टीम गठित कर जांच कराई। जांच में इस आरोप की पुष्टि के साथ ही यह भी पाया गया कि ईद-उल-जुहा पर प्रधानाध्यापिका ने बकरा खरीदकर विद्यालय में बांधा था। छात्र-छात्राओं से उसके लिए जंगल से चारा कटवाकर मंगवाया था। बीएसए ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापिका काशिमा खातून को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें