बिजनौर में यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। इंटर का परीक्षाफल 86.2 प्रतिशत व हाईस्कूल का परीक्षाफल 78.95 प्रतिशत रहा। जिले की बेटियों ने अच्छे नंबर लाने में बेटों को पछाड़ दिया है। हाईस्कूल में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ के छात्र वैभव प्रताप सिंह ने 91.17 तथा इंटर में एलकेएस बालिका इंटर कॉलेज धामपुर की छात्रा दिव्यांशु चौहान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
हाईस्कूल में 55 हजार 871 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 51 हजार 992 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 41हजार 46 बच्चे उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 78.95 प्रतिशत रहा। इंटर में 44 हजार 197 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 41 हजार 839 ने परीक्षा दी तथा 36 हजार 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम 86.12 प्रतिशत रहा। इंटर में 20921 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से 18 हजार 590 यानि 88.86 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। 20 हजार 918 छात्रों में से 17 हजार 442 छात्र उत्तीर्ण हुए। 83.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 25 हजार 306 छात्राओं ने परीक्षा दी और 21 हजार 302 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। कुल 84.18 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। इंटर में 26 हजार 686 छात्रों ने परीक्षा दी और 19 हजार 744 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। 73.98 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।
यूपी बोर्ड में इस बार पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बहुत सख्ती रही। इसका परिणाम यह हुआ कि जिले में छह हजार दो से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के तीन हजार 897 व इंटर के दो हजार 358 विद्यार्थी थे। दो हजार 394 छात्राओं व तीन हजार 3879 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।