फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट गए तो पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर ने कार्यकर्ताओं से बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग निराश है। किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। पिछले साल दस हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों को समय से गन्ना भुगतान तक नहीं दिलाया जा रहा है, निजी शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। नौकरी न मिलने से युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट गए तो पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा ने वहीं जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया। इस दौरान जावेद राईन, नवनीत कुमार, हनी फैसल, अमित चौहान, जीशान आलम, सुहैल बाकर, मोहम्मद सलमान, आईएम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें