फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीपुर बिजलीघर पर किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर बिजलीघर पर किसानों का धरना
विज्ञापन

बरुकी। विद्युत आपूर्ति की कटौती से आजिज किसानों ने शादीपुर बिजलीघर पर धरना दिया। विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सहरावत तथा राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शादीपुर बिजलीघर पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। धरने पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह ने कहा कि बिजली सप्लाई में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है और जर्जर लाइन को ठीक नहीं कराया जा रहा है। छितावर बिजलीघर की लाइन शादीपुर बिजलीघर से जोड़ी जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। सरकार के खिलाफ किसान शीघ्र ही आंदोलन करेंगे। इस दौरान विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे एसडीओ किरतपुर नाजिम अहमद ने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया तथा विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। भाकियू लोकशक्ति द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया। धरने में सत्यवीर सिंह, रामकुमार सिंह, हितेश कुमार, योगेंद्र सिंह काकरान, विजय पहलवान, डालचंद, नरेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें