फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लखनऊ से योगनगरी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे ने त्योहारी सीजन में लखनऊ से योगनगरी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। साधारण श्रेणी के यात्री इस ट्रेन का लाभ नौ नवंबर तक ले सकेंगे।
दीपावली सहित अन्य त्योहारों के लिए रेलवे ने लखनऊ-योगनगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल ट्रेन तत्काल प्रभाव से की है। 04317 अप और 04318 डाउन ट्रेन साधारण यात्रियों के लिए चलाई गईं हैं। डाउन दिशा की ट्रेन का संचालन आठ नवंबर और अप दिशा की ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

04318 डाउन योगनगरी ऋषिकेश से रात्रि दस बजे चलकर अगले दिन प्रात: 11:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से अप दिशा की ट्रेन 04317 दिन में 1:10 बजे चलकर देर रात्रि 12:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। दोनों दिशा की ट्रेन को नजीबाबाद, नगीना, धामपुर और स्योहारा पर ठहराव दिया गया है। डाउन दिशा की ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर रात्रि 12:02 बजे, नगीना 12:22 बजे, धामपुर 12:42 बजे और स्योहारा रात्रि एक बजे पहुंचकर मुरादाबाद देर रात्रि 2:22 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

अप दिशा की ट्रेन लखनऊ से दिन में 1:10 बजे चलकर शाम 7:45 बजे मुरादाबाद, रात्रि 8:32 बजे स्योहारा, 8:50 बजे धामपुर, 9:10 बजे नगीना और रात्रि 9:30 बजे नजीबाबाद पहुंचकर ऋषिकेश को रवाना होगी। ट्रेन को लक्सर, हरिद्वार, रायवाला भी स्टॉपेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें