फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों में गश्त पर विशेष निगरानी, सतर्कता बरतने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में गश्त का औचक निरीक्षण करने पहुंची कार्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने अधिकारियों को मानसून के दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में गश्त पर विशेष निगरानी के साथ ही सतर्कता बरतने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वनों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे आपरेशन मानसून की गश्त का कार्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने औचक निरीक्षण किया और कालागढ़ की दक्षिणी सीमा व अंतर्राज्य सीमा पर गश्त की जानकारी रेंज अधिकारी राकेश कुमार भट्ट से तलब कर समीक्षा की। रेंज अधिकारी को गश्त में विशेष निगरानी बरतने के साथ ही सतर्कता बरतने को कहा। रेंज अधिकारी ने बताया कि बरसात के दिनों में बावरिया गिरोह व तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। उनसे वन एवं वन्यजीवों को बचाना एक बड़ी चुनौती रहती है। कैमरा ट्रैप व ई-सर्विलांस से वनों के प्रवेश के रास्तों व नदी नालों पर निगाह रखी जा रही है। हाथी से वनों में गश्त की जा रही है। रात्रि में सशस्त्र एंबुश लगाकर गश्त की जा रही है। वहीं रामगंगा नदी के डूब क्षेत्र में भी विशेष गश्ती दल सक्रिय हैं। राज्य की सीमा पर निगरानी की जा रही है। अंतर प्रभागीय गश्त पर बल दिया जा रहा है। कोविड19 के नियमों के पालन करते हुए वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें