फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टीबी रोगी खोजने के लिए इस सप्ताह से चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब जिले में टीबी रोगी खोजने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलेगा। अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी सप्ताह अभियान की शुरूआत होगी।
जिले में वर्तमान में करीब 7850 टीबी रोगियों का इलाज चल रहा है। शासन स्तर से सभी जिलों में यह अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीबी रोगियों को खोजने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी मरीजों की पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 100 दिन का विशेष अभियान मलिन बस्तियों, मदरसों, घनी आबादी वाले आदि क्षेत्रों में चलेगा। जहां प्राथमिकता पर शराब, सिगरेट, 60 साल से अधिक उम्र, पहले टीबी ग्रसित हुए मरीज, टीबी का इलाज कराने वाले लोगों की टीबी जांच कराई जाएगी।
आशाएं घर-घर जाकर इन लोगों के बलगम का सैंपल एकत्र करेंगी। जिसकी जांच लैब में कराई जाएगी। टीबी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का इलाज शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें