फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 शहीद गांवों में बनेंगे विशेष अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
24 शहीद गांवों में बनेंगे विशेष अमृत सरोवर
विज्ञापन

बिजनौर। शहीदों के गांवों में विशेष अमृत सरोवर बनेंगे, इनका नामकरण शहीदों के नाम पर होगा। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृत सरोवरों के किनारे ही होंगे। प्रशासन ने ब्लॉकों को शहीद गांवों में अमृत सरोवर बनाने की कार्य योजना भेजी है। सीडीओ केपी सिंह ने अधिकारियों को व्यवस्था बनाने में जुटने के निर्देश दिए।
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि शहीद गांवों में आजादी की लड़ाई व राष्ट्र सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों की स्मृति में अमृत सरोवर बनाने की योजना है। अमृत सरोवरों का नामकरण गांव के शहीद के नाम पर होगा। इसके किनारे पर शहीदों के नाम अंकित होंगे। राष्ट्रीय पर्व अमृत सरोवर के किनारे ही होंगे। अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण स्तंभ बनेंगे। हर राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज यहीं फहराया जाएगा। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था होगी। सरोवर छायादार वृक्षों से आच्छादित होंगे। शहीदों व महापुरुषों के चित्रों से अमृत सरोवरों को सुसज्जित किया जाएगा। समय-समय पर ग्रामीण युवाओं को शहीदों की वीर गाथा की जानकारी देने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक शहीद गांव हल्दौर ब्लॉक में
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जिले में 24 शहीद गांव चिह्नित हैं। इनमें हल्दौर ब्लॉक में चार, नूरपुर ब्लॉक में, धामपुर ब्लॉक में, अफजलगढ़ ब्लॉक में दो, किरतपुर ब्लॉक में एक, नजीबाबाद ब्लॉक में दो, स्योहारा ब्लॉक में तीन, नहटौर ब्लॉक में एक, अफजलगढ़ ब्लॉक में तीन शहीद गांव है। इनके अतिरिक्त हल्दौर पालिका, नूरपुर पालिका व चांदपुर पालिका क्षेत्र में एक एक शहीद स्थल तथा धामपुर पालिका क्षेत्र में दो शहीद स्थल हैं। सबसे अधिक शहीद गांव हल्दौर ब्लॉक में तथा नहटौर व किरतपुर ब्लॉक में सबसे कम एक-एक शहीद गांव है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक, जलीलपुर ब्लॉक तथा कोतवाली ब्लॉक में कोई शहीद गांव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें