फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में टिकट के दावेदार हुए सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा में टिकट के दावेदार हुए सक्रिय
विज्ञापन

बिजनौर। सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। दावेदारों ने अपने आवेदन देने शुरू कर दिए हैं। एक-एक सीट पर पांच पांच दावेदार हैं। चांदपुर व धामपुर सीट पर अभी एक-एक दावेदार ही सामने आया हैं। दावेदारों के आवेदन पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले की नगीना विधानसभा सीट से मनोज पारस, नजीबाबाद से तसलीम अहमद व नूरपुर से नईमुलहसन विधायक हैं। इन सीटों पर किसी अन्य के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। मौजूदा विधायक ही इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चांदपुर सीट पर पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेेश व धामपुर सीट पर पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के अलावा किसी अन्य ने आवेदन नहीं किया हैं। बढ़ापुर सीट पर सपा के सबसे ज्यादा दावेदार हैं। इस सीट पर मदन लाल सैनी, राधा सैनी, विपिन चौहान, मंसाराम सैनी, डा. लाखन सिंह पाल, नहटौर सीट पर संदीप कुमार, कमलेश भुईयार, अंशिका सिंह उर्फ स्वीटी दावेदार हैं। सभी दावेदार चुनाव के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने टिकट पाने के लिए दौड़धूप भी शुरू कर दी हैं। बिजनौर विधानसभा सीट पर सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, उनकी पत्नी किश्वर जहां व डा. रमेश तोमर दावेदार हैं। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के मुताबिक जो आवेदन आए हैं, वे सभी पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं। हाईकमान के स्तर से ही तय होगा कि किसे टिकट देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें