फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की पत्नी और भाई पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी की पत्नी और भाई पर मुकदमा
विज्ञापन

नगीना। चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद रविवार रात क्षेत्र के गांव कोटरा में कार से जाना नगीना के सपा प्रत्याशी की पत्नी व उनके छोटे भाई को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी के भाई व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर कौशल किशोर की ओर से नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि रविवार कि रात करीब नौ बजे क्षेत्र के कस्बा कोटरा के ग्रामीणों द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई कि नीलम पारस, धर्मेंद्र पारस व दो-तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा ग्राम कस्बा कोटरा में चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया जा रहा है। लोगों को रुपयों का लालच दिया जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने नीलम पारस व धर्मेंद्र पारस की मौजूदगी में हंगामा काटे जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सपा प्रत्याशी की पत्नी व भाई समेत दो-तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें