फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, भाजपा दोनों कर रहीं जीत का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा, भाजपा दोनों कर रहीं जीत का दावा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक ओर जहां नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर हार-जीत का जोड़तोड़ भी शुरू हो गया है। यूं तो अभी तक मुकाबला गठबंधन और भाजपा के बीच ही नजर आ रहा है, लेकिन इसे लेकर भी सबके अपने-अपने आकलन हैं। हालातों पर नजर डालें तो अभी तक के चुनावों की स्थिति में गठबंधन की ओर से संख्या बल के आधार पर जीत पक्की मानी जा रही है। वही,ं दूसरी ओर भाजपा बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सदस्यों के उनके संपर्क में आने का दावा कर जीत पक्की मान रही है।
जिले में जिला पंचायत सदस्यों की कुल 56 सीटें हैं। इनमें सपा 20 सदस्य अपने होने का दावा करती आ रही है। सपा के साथ गठबंधन में रालोद चार और भाकियू अपने दो सदस्य होने का दावा करती आ रही है। गठबंधन की ओर से चरनजीत सिंह कौर को चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर उतारा गया है। उधर, भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र प्रताप सिंह का दाव खेला है। भाजपा के अपने आठ सदस्य चुनाव में जीते हैं और चार निर्दलीय अब तक भाजपा के पाले में आ चुके हैं। 12 नाम के अतिरिक्त भाजपा अन्य किसी के नाम का खुलासा तो नहीं कर रही, लेकिन दावा कुल 32 सदस्य उनके पक्ष में आने का कर रही है।
विज्ञापन

कई जिला पंचायत सदस्यों को तीर्थ यात्रा पर भेजा
गठबंधन ने पिछले सप्ताह ही प्रशासन से मिलकर उनके जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके दबाव व दूसरी पार्टी की सेंधमारी से बचाने के लिए कुछ पार्टियों ने अपने कई जिपं सदस्यों को तीर्थ यात्रा पर भेज दिया है। चूंकि इस बार कोरोना का खतरा भी था तो रिसॉर्ट में पिकनिक के बजाय तीर्थ यात्रा को तरजीह दी जा ही है। हाल में गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का कूच शुरू हो गया है। सूत्रों की माने तो एक भाकियू नेता दबाव व जिपं राजीनीति से बचने के लिए आंदोलन में शामिल होने पहुंच गए हैं।
तैयारी पूरी, आज होगा नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए आज नामांकन होना है। गठबंधन से चरनजीत सिंह कौर और भाजपा से साकेंद्र प्रताप सिंह पहले ही पर्चा खरीद चुके हैं। दोनों प्रत्याशी आज नामांकन कराएंगे। वहीं, प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुुनाव के नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग लगाई गई है। कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस का पहरा रहेगा। शनिवार को नामांकन पत्र डीएम कोर्ट में दाखिल होंगे।
हमने जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। हमारे पक्ष में 32 पंचायत सदस्य आ चुके हैं, जो वोट करेंगे। किसी पर कोई दबाव नहीं है, सभी अपनी मर्जी से भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन

जिपं चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है। हमारे सदस्य हमारे ही रहेंगे। किसी दबाव में नहीं आएंगे। 26 सदस्य गठबंधन के हैं। निर्दलीयों व अन्य पार्टी के सदस्यों को मिला लें तो हमारे पक्ष में 40 वोट पडे़ंगे - राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें