फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सच होगा अपने घर का सपना

Thu, 29 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले के 460 परिवारों के मकान का सपना सच होता दिख रहा है। इन लोगों का चयन योजना में हो गया है। अब बस केवल बजट मिलने का इंतजार है। बजट मिलते ही इन परिवारों के खातों में मकान बनाने के लिए पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना घर वाले या कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को छत देने के लिए केंद्र सरकार ने  प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया है। जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाने के लिए योजना के अंतर्गत ढाई लाख रुपये दिए जाने हैं। मकान बनाने पर ही योजना में रुपये दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत डूडा द्वारा आवेदन मांगे गए थे। 
योजना में विभाग को सैकड़ों आवेदन मिले हैं। आवेदन करने वालों की विभाग द्वारा जांच कराई गई थी। इनमें से 460 का चयन योजना में कर लिया गया है। बढ़ापुर क्षेत्र में 260 व झालू क्षेत्र में 200 पात्रों का चयन योजना में किया गया है। मकान बनाना शुरू करने पर इन पात्र परिवारों को तीन किस्तों में इनके खातों में रुपये भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा  धन प्रकाश के अनुसार योजना में 460 आवेदकों का चयन कर लिया गया है। अभी बजट का इंतजार है। बजट मिलने पर पात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें