फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में बेटे की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में बेटे की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कड़ापुर के निकट बाइक व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के रिश्तेदार ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव पृथ्वी मोल्हड़पुर निवासी आदित्य कुमार (19) मां गीता देवी के साथ बाइक से थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदई में अपने रिश्तेदारी में एक जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ग्रामवासियों के अनुसार दोनों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने गांव लौट रहे थे। जब उनकी बाइक गांव कड़ापुर के निकट पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। आदित्य की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया और मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के रिश्तेदार गांव फरीदपुर सधीरन निवासी जोगेंद्र सिंह ने फरार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें