फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के हो रहा समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में समस्याओं को सुनते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बिना जांच के हो रहा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

धामपुर। तहसील में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में कुल 177 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 15 का मौके पर निदान किया गया। अधिकांश लोगों का कहना था कि वे बार-बार शिकायतें दर्ज कराते आ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का बिना जांच के ही समाधान कराया जा रहा है।
गांव उदुपरा निवासी अमित कुमार का कहना है कि उसने सीएम पोर्टल पर जन सूचना अधिकार के तहत गांव के प्रधान और सचिव द्वारा हुए विकास कार्यों से संबंधित सूचना मांगी थी। लेकिन आरोपियों ने बगैर जांच के ही शिकायत का निदान कर दिया। सुकर्मपाल सिंह का कहना है कि वह कई बार रामठेरा पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग। लेकिन कोई गांव में सुनवाई करने तक नहीं गया। एक दिन बीडीओ गए थे तो जांच के नाम पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याहोरा क्षेत्र के किसानों ने कहा कि गर्मी शुरू हो गई है, फसलों को सिंचाई की जरूरत है। लेकिन उनके क्षेत्र के सरकारी नलकूप ठप है। अधिकारियों से कई बार कहा। लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ने कुछ देर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रत्येक विभाग के एक सीनियर अफसर के अलावा बाकी सभी को अपने कार्यालय में काम करने को भेज दिया। डीएम ने कहा कि जब यहां पर सीनियर हैं तो अपने जूनियरों को बता कर यहां से जा सकते हैं। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी पूर्वी अनित कुमार, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, सीओ सुनीता दाहिया, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरसी चौहान, एआरओ पूर्ति विभाग चंद्रपाल सिंह, नीरज वर्मा, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए महेशचंद्र, एक्सईएन नलकूप सुधीर कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें