नजीबाबाद में समाधान दिवस में सुनवाई करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
‘शिकायतों के निस्तारण के प्रति रहें गंभीर’
नजीबाबाद। एसपी देहात संजय कुमार सिंह ने समाधान दिवस में शिकायतों का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करने के पुलिस विभाग को निर्देश दिए। एसडीएम के नेतृत्व में समाधान दिवस में चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में ड्वाकरा हॉल में मंगलवार को समाधान दिवस में 37 फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस से संबंधित शिकायतों की एसपी देहात संजय सिंह ने सुनवाई की। उन्होंने सर्किल के थाना प्रभारियों को मिशन शक्ति के प्रति गंभीर रहने, पंचायत चुनाव के प्रति गंभीर रहने, अपराधों पर नियंत्रण रखने तथा शिकायतों का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के संचालन में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 16, पुलिस की नौ शिकायतों सहित 37 शिकायतों की एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने सुनवाई की। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।