फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रंगोत्सव में जाएगी जिले के 21 गांवों की मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर रंगोत्सव में जाएगी जिले के 21 गांवों की मिट्टी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थलों व अमर शहीदों के गांवों की पावन मिट्टी गोरखपुर के रंगोत्सव में लोगों के दर्शनार्थ रखी जाएगी। जिले में 21 शहीद स्थल और गांव चिह्नित हैं। हल्दौर व अफजलगढ़ ब्लॉक में सबसे अधिक शहीदों के गांव हैं। प्रशासन की टीम शहीदों के गांवों की पवित्र मिट्टी के कलश लेकर बुधवार रात लखनऊ रवाना हो गई।
देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत चार फरवरी 2021 से विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं, जो चार फरवरी 2022 तक चलेंगे। इसी क्रम में गोरखपुर में तीन जनवरी 2022 से नौ जनवरी 2022 तक सात दिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में 1857 से वर्तमान तक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अमर शहीदों का भाव पूर्ण स्मरण होगा। इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थलों व अमर शहीद के गांवों की पावन मिट्टी रंगोत्सव कार्यक्रम में जनसाधारण के दर्शनार्थ रखी जाएगी। जिले में 21 स्थल व शहीदों के गांवों की मिट्टी इकट्ठा की गई है। सबसे अधिक चार-चार गांव हल्दौर व अफजलगढ़ ब्लॉक में हैं। इसके बाद नूरपुर व चांदपुर में तीन-तीन गांव हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर सीडीओ केपी सिंह की निगरानी में इन स्थलों की मिट्टी को अलग-अलग कलशों में इकट्ठा कर टीम को भारतेंदु नाट्य एकेडमी गोमतीनगर लखनऊ के लिए बुधवार रात रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थल व गांवों की भेजी गई है मिट्टी
धामपुर ब्लॉक के गांव चकराजमल, अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव मीरापुर, कादराबाद, मीरापुर नार्थ, विजयनगर, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान, कोतवाली ब्लॉक के गांव औरंगजेबपुर, सुलेमान शेखपुरा, नूरपुर ब्लॉक के गांव फीना, बैर, मोहल्ला शहीद नगर, हल्दौर ब्लॉक के गांव फतेहपुर कला, वाजीदपुर, मुकरपुर गुर्जर, रौनिया, जलीलपुर ब्लॉक का गांव रुस्तमपुर, इस्सेपुर मुस्तफाबाद तथा चांदपुर का मोहल्ला पतियाबाड़ा, गांव शादीपुर व नजरपुर शामिल हैं। इन स्थलों की सूची जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग बिजनौर द्वारा तैयार की गई। इस सूची में हल्दौर के शहीद स्थल का नाम शामिल नहीं है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हल्दौर शहीद स्मारक पर अनेक स्वतंत्रता सेनानी के नाम अंकित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें