जरूरतमंदों की सेवा कर रहे समाजसेवी
नजीबाबाद। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर लेखपाल अशोक कुमार ने विधायक की ओर से 66 जरूरतमंदों को राशन किट प्रदान की। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद की ओर से लेखपाल अशोक कुमार और विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप ने जाब्तागंज के बरात घर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिहाना द्वारा विधायक को उपलब्ध कराए गए 22 जरूरतमंद के नाम सहित 66 जरूरतमंदों को राशन किट प्रदान की। उधर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मौअज्जम खां की ओर से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राशन किट और भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया। उधर मददगार सेवा सेंटर नजीबाबाद की ओर से जरूरतमंदों को जीशान नजीबाबादी, जियाउर्रहमान, मोहसिन अली, कमरूल इस्लाम, इकरार, अब्दुल्ला, शादाब व अस्दुल्लाह जरूरतमंदों को राशन किट दे रहे हैं। नजीबाबाद में समाजसेवी एवं कारोबारी राजीव गुप्ता, भाकियू नेता बाबूराम तोमर, नेहुल गुप्ता ने सीओ कार्यालय पहुुंचकर पीपीई किट, सैनिटाइजर आदि सीओ प्रवीन कुमार सिंह को दिए। सीओ ने उनका आभार व्यक्त किया।
बंदियों को नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए
बिजनौर। वीरेंद्र कुमार लाहोटी फाउंडेशन नगीना की मुख्य ट्रस्टी अलका लाहोटी ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 950 नग डेटॉल नहाने का साबुन व 950 नग कपड़े धोने के साबुन बंदियों को भेंट किए। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अलका लाहोटी का आभार जताया।
जरूरतमंदों को खाद्यान्न किट वितरित की
बढ़ापुर। लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन लाला नरेंद्र अग्रवाल, उनके पुत्र भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल व समाजसेवी मोहित गोयल ने घर-घर जाकर निर्धन परिवारों को खाद्यान्न की किट वितरित की। बताया कि करीब 800 परिवारों को खाद्यान्न की किट वितरित की जाएगी।
5 मास्क भेंट किए
अफजलगढ़। वैश्य समाज की नगर अध्यक्षा पारूल अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों के लिए मास्क की आवश्यकता को देखते हुऐ करीब डेढ़ सौ मास्क सिलकर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी को भेंट किये। पारूल अग्रवाल के पति पराग अग्रवाल भी उनके इस कार्य में सहयोग कर रहे। प्रतिदिन करीब 30 से 40 मास्क अपने हाथों से सिलकर लोगों को दे रही है। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने व लॉकडाउन का पालन कर सामाजिक दूरी बनाये रखने का आह्वान किया है।
पालिकाध्यक्ष को 250 मास्क सौंपे
धामपुर। समाजसेवी पंकज कुमार विश्नोई ने सोमवार को जरूरतमंदों को मास्क बांटने को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को करीब 250 मास्क मुहैया कराए। कहा कि जिस किसी को मास्क की जरूरत हो। उसे बांट दिया जाए। पालिकाध्यक्ष ने पंकज विश्नोई के प्रयास की सराहना की है। इस मौके पर लवी शर्मा, सभासद हारून, फरीद अहमद, पवन कुमार, चेतन स्वरूप सिंह, सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह रहे।