फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी और कारोबारी अहसान मियां नहीं रहे

विज्ञापन
नजीबाबाद- फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां। फाइल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
समाजसेवी अहसान मियां का दिल्ली में इंतकाल
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। समाजसेवी एवं कारोबारी फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां का दिल्ली में इंतकाल हो गया। वह 84 वर्ष के थे। मशहूर फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान से मंगनी होने पर अहसान फिल्म इंडस्ट्री और देश-विदेश में चर्चाओं में रहे।
नगर के मोहल्ला नवाबगंज निवासी समाजसेवी एवं कारोबारी फरीद अहमद लंबे अर्से से दिल्ली में रह रहे थे। रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। हाफिज अहमद हुसैन के पुत्र फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्य रहे। उनका फिल्म इंडस्ट्री में 70 के दशक में काफी दखल रहा। सुप्रसिद्घ अभिनेत्री वहीदा रहमान से नजदीकियां बढ़ने के साथ वर्ष 1973 में अहसान मियां से वहीदा रहमान से मुंबई में धूमधाम के साथ मंगनी हुई। अभिनेत्री वहीदा रहमान से मंगनी के बाद नजीबाबाद और अहसान मियां को देश विदेश में काफी पहचान मिली। मंगनी के चंद महीनों बाद दोनों के बीच रिश्तों में दरार आई और वहीदा रहमान ने अप्रैल 1974 में कंवलजीत सिंह से विवाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां को रविवार को दोपहर बाद दिल्ली में सुपुर्दे खाक किया गया। अहसान मियां की दोनों बेटियां नादिया और फराह मुंबई में रहती हैं। विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, साहनपुर चेयरमैन मेराज अली, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने अहसान मियां के इंतकाल पर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें