फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ साहब जेल भेजने की देते हैं धमकी

Sun, 24 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में जिला सहकारी बैंक परिसर में शनिवार को होमगार्डों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मूलचंद चौहान से एसओ की शिकायत की। एसओ पर उत्पीड़न करने के साथ जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाकर होमगार्डोँ ने उसे हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मंत्री ने होमगार्ड को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

 मंत्री को दिए शिकायतीपत्र में होमगार्डों ने कहा कि एसओ राजकुमार शर्मा ने होम गार्ड ज्ञानचंद्र और नरपत सिंह के साथ गाली गलौज कर जेल भिजवाने की धमकी दी। ब्रजपाल सिंह होम गार्ड प्लाटून कमांडर की मौजूदगी में ही होमगार्ड भीमराज से वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करते एसओ ने  होमगार्ड की तलाशी लेने को कहा। होमगार्डों का कहना है कि एसओ स्योहारा के डर के कारण समस्त होम गार्ड ड्यूटी करने में असमर्थ हैं। राज्यमंत्री ने होमगार्डों की मदद करने का आश्वासन दिया। मंत्री मूलचंद सिंह ने कहा कि उन्होंने होमगार्ड से अपनी ड्यूटी करने को कहा है। उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। मूलचंद चौहान ने एसपी देहात से कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।

ड्यूटी से रायफल लेकर भाग आया था होमगार्ड :  एसओ 
एसओ राजकुमार शर्मा के मुताबिक शुक्रवार की रात होमगार्ड ज्ञानचंद की एक पुलिसकर्मी के साथ बगवाड़ा पुल पर ड्यूटी थी। होमगार्ड आधी रात में अकेला पुलिस कर्मी को पुल पर छोड़कर रायफल लेकर भाग आया। उन्होंने होमगार्ड से कहा कि अगर रास्ते में कोई उसकी रायफल छीन लेता या अकेले पुलिस कर्मी के साथ कोई वारदात हो जाती तो कौन जवाब देता, इससे ज्यादा उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने होमगार्ड के लगाए सभी आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें