फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और झाड़ियां उगने से बंद है पढ़ाई

विज्ञापन
शेरकोट के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्वालय में जमा हाईवे 74 का बरसाती पानी - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय परिसर और कक्षों में रेंग रहे सांप
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बरसाती पानी की निकासी न होने से तालाब में तब्दील हो गया है। विद्यालय परिसर और कक्षों में सांप रेंग रहे हैं। पानी जमा होने से स्कूल का संचालन भी नहीं हो रहा। छुट्टी के बाद कई बच्चे तो आए पर पानी भरा देख अभिभावक के साथ घर लौट गए। पढ़ाई पूरी तरह बंद है, केवल स्टाफ ही स्कूल पहुंच कर उपस्थिति रहे हैं। स्कूल में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं।
बुधवार को जब अमर उजाला की टीम विद्यालय पहुंची तो स्कूल में ताला लटका हुआ था। चौकीदार मिला। चौकीदार सुनील कुमार ने बताया कि स्कूल में पिछले 15 दिन से बरसाती पानी भरा है। स्कूल का परिसर सड़क से नीचे होने के कारण बरसाती पानी विद्यालय में भर जाता है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। पानी के जमा होने से आसपास झाड़ियां भी उग गई हैं। चौकीदार ने बताया कि स्टाफ के लोगों का कहना है कि कई बार स्कूल के बरामदे और कक्षों में सांपों को देखा जा चुका है। वहीं विद्यालय के आसपास के रहने वाले दिनेश, विकास, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि जलभराव की समस्याओं से डीएम उमेश मिश्रा को अवगत कराया जा चुका है, उन्होंने समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। स्कूल को नगर में किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर संचालित कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी भवन की व्यवस्था नहीं हुई है। पालिका के ईओ को स्कूल में जमा पानी की निकासी कराने की व्यवस्था के लिए कहा गया है।
- जयकरन सिंह यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें