Nagina speak with the families of the deceased legislator Rucivira smile.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के नगीना में बिजनौर विधायक रुचि वीरा ने मुस्कान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
मोहल्ला काजी सराय स्थित बारातघर पर कुरैशी बिरादरी की सभा में विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। पुलिस द्वारा किए कर 250 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
शेख बिरादरी के सदर ने अपनी बिरादरी के लोगों को विश्वास दिलाया कि वे न्याय की लड़ाई के लिए उनके साथ हैं। पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान ने दो टूक कहा कि वे नगर की जनता के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में सजा दिलाई जाएगी। सभा को सपा नेता खुशनूद, मृतका के ताऊ अतीक कुरैशी ने संबोधित किया। अध्यक्षता सदर शमशु कुरैशी और संचालन शेख राशिद ने किया।