फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली

Wed, 25 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
बिजनौर के  मंडावर क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने खुद कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


थाना मंडावर क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी आकाश (21) पुत्र भूपेंद्र सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। मंगलवार की सुबह आकाश के पिता बाहर गए हुए थे। मां पड़ोस में गई थी। बहन बैठक में बैठी थी।

इस दौरान घर में अकेले आकाश ने तमंचे से कान के पास सटका गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आकाश की बहन ने अंदर आकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। आकाश  को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसने शोर मचा दिया। परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


आकाश को खून से लथपथ देखकर आनन फानन में उसे उपचार हेतु चंदक पीएचसी पर ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बिजनौर ले जाते समय रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। परिजन आकाश के शव को गांव ले गए और आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। चंदक चौकी इंचार्ज जितेंद्र पंवार का कहना है कि आकाश मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। इसके चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना अथवा तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें