फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन

विज्ञापन
नहटौर के एमकेडी महाविद्यालय मे छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों को अच्छी व ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं। जिले के कई कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

रामपाल सिंह महाविद्यालय चंदक में मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवीन योजनाएं बना रही है। महाविद्यालय के सचिव तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि सरकार ने स्मार्टफोन वितरण करके एक अच्छी पहल की है। कार्यक्रम में महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ. बीरबल सिंह, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप चौधरी, हरजिंदर कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
उधर विनायक कॉलेज में कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने 142 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में विकास राजपूत, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार, वीर सिंह व प्रबंधक राकेश कुमार, नोडल अधिकारी संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को मोबाइल फोन वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विदित कुमार निदेशक एमडी कॉलेज ने किया।
विज्ञापन

छात्रों को वितरित किए स्मार्ट फोन
किरतपुर/नहटौर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बीकॉम एंव एमकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों फोन वितरित किए। वहीं विदाई समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें हिमानी राजपूत को मिस और मोहम्मद अजीम को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। नहटौर के एमकेडी महिला महाविद्यालय में बीए व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। उधर मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में स्मार्टफोन वितरण किये गए।

बिजनौर के विनायक कॉलेज में छात्र छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें