फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 17 अमृत सरोवर का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के 11 ब्लॉक में अमृत सरोवर का शुभारंभ 18 मई आज होगा। सरोवर 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में है। सबसे अधिक सरोवर स्योहारा तथा कोतवाली ब्लाक में है। जबकि धामपुर समेत पांच ब्लाक में मात्र एक एक अमृत सरोवर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के 100 दिन के एजेंडे में पंचायतों में अमृत सरोवर का शुभारंभ शामिल हैं। प्रशासन अमृत सरोवर को मुहुर्त रुप देने में जुटा था। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि 11 ब्लाक की 17 पंचायतों में 18 मई आज अमृत सरोवर का शुभारंभ है। शुभारंभ विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख आदि जनप्रतिनिधि करेंगे।
अमृत सरोवर का शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच तय है। सबसे अधिक तीन तीन अमृत सरोवर कोतवाली, तथा स्योहारा ब्लाक में है। अफजलगढ, नूरपुर, हल्दौर, ब्लाक में दो दो अमृत सरोवर है। जबकि जलीलपुर, नजीबाबाद, धामपुर, किरतपुर,तथा नहटोर ब्लाक में मात्र एक एक अमृत सरोवर है। अमृत सरोवर 10.628 हेक्टेयर रकबे में हैं। अमृत सरोवर का नामकरण धार्मिक संस्थान, वीर सेनानी व शहीदों के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन

इन पंचायतों में हैं अमृत सरोवर
जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत स्याऊ, नजीबाबाद की इस्सेपुर, अफजलगढ ब्लॉक की मकसूदाबाद व इमरतपुर, नूरपुर ब्लॉक की औलियापुर वह मोर मखदूमपुर, धामपुर ब्लॉक की मोहम्मदपुर लालमन, किरतपुर ब्लॉक की बूढ़पुर नैनसिंह, कोतवाली ब्लॉक की रोशनपुर प्रताप, बूढ़ावाला व जहांगीरपुर खास, हल्दौर ब्लॉक की अम्हेड़ा व फरीदपुर सधीरन, नहटौर ब्लॉक की दबखेड़ी सालार, तथा स्योहारा ब्लॉक की गैंडाजूड, खेड़ी जट वह जयरामपुरा पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें