फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाॅटर हाउस की दीवार तोड़ी

Fri, 24 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में मीट की दुकानों को चेक करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में किरतपुर में बंद स्लॉटर हाउस की दीवार को क्षति पहुंचाकर पशु कटान करने की कोशिश पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन द्वारा स्लॉटर हाउस पर एक कर्मचारी की तैनाती कर किसी भी सूरत में पशुओं का कटान न होने देने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी वीके सिंह उस समय हतप्रभ रह गए, जब उन्हें किरतपुर में बंद स्लॉटर हाउस की दीवार तोड़ने की सूचना मिली। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और तुरंत दीवार की मरम्मत कराते हुए स्लॉटर हाउस पर सफाई नायक की ड्यूटी लगा दी। उन्होंने पशु कटान न होने देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने किरतपुर के मोहल्ला काजीयान का भ्रमण किया। जहां मीट की दुकानें बंद मिलीं। उन्होंने लाइसेंसधारक मीट विक्रेताओं को मानकों का ध्यान रखते हुए मीट की बिक्री करने के निर्देश दिए। 
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि  खुले माहौल में मीट नहीं  बिकने दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने जलालाबाद में भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, नजीबाबाद में दिन भर मीट विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। स्लॉटर हाउस बंद होने, खुले में पशुओं के कटान और लाने-ले      जाने पर प्रशासन की नजर होने, मीट की बिक्री के लिए मानकों का पालन करने, पकड़े जाने पर कार्रवाई के डर से मीट विक्रेता दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें