फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसके बबली अध्यक्ष, नवदीप सिंह बने महासचिव

Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष एसके बबली और महासचिव नवदीप चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिला बार अध्यक्ष पद के चुनाव में एसके बबली ने अध्यक्ष व नवदीप सिंह ने महासचिव पद पर विजय हासिल की है। एसके बबली पांचवी बार जिला बार के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व महासचिव अजीत पंवार को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की व ढ़ोल की थाप पर विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल के बीच जजी परिसर स्थित बार हॉल में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान की गति धीमी रही। वोट डालने के लिए सुबह के समय कम ही वकील जजी पहुंचे। कम मतदान को देखकर प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को मतदाताओं को लाने के लिए दौड़ाया। दस बजे के बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। दोपहर बाद मतदाताओं की लाइन लग गई। प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को आखिरी पल तक अपने पाले में लाने में लगे रहे। बार में 2272 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमे से 1826 ने अपने मतदान का प्रयोग किया। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 80 प्रतिशत मतदान हुआ। सीओ सिटी महेश सिंह ने मतदान स्थल का दौरा किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सीधे मुकाबले में एसके बबली ने 1346 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी अजीत पंवार(459 मत) को 887 मतों से हराया। महासचिव पद के लिए कांटे के संघर्ष में नवदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित राठी को 45 वोटों से हराया। नवदीप सिंह को 897 व अमित राठी को 852 वोट, अक्षय प्रताप को 63 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कड़े संघर्ष में 28 वोटों से जय सिंह चौहान ने विजय हासिल की। जय सिंह को 710, आलोक गोविल को 682 व प्रीतम सिंह को 406 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार चौहान ने अपने निकटतमत प्रतिद्वंद्वी अरविंद विश्वकर्मा 48 मतों से पराजित किया। अरविंद विश्वकर्मा को 755 तथा सतेंद्र कुमार को 803 वोट मिले। अमित जिंदल को 203 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर निपेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रम सिंह को 510 मतों से पराजित किया। निपेंद्र सिंह को 1156, विक्रम सिंह को 646 मत मिले।

80 प्रतिशत मतदान रहा
बिजनौर। जजी परिसर स्थित बार हॉल में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही। वोट डालने के लिए सुबह के समय कम ही वकील जजी पहुंचे। कम मतदान को देखकर प्रत्याशियों ने   अपने समर्थकों को मतदाताओं को लाने के लिए दौड़ाया। दस बजे के बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। दोपहर बाद मतदाताओं की लाइन लग गई।    प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को आखिरी पल तक अपने पाले में लाने में लगे रहे। बार में 2272 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमे से 1826 ने अपने मतदान का प्रयोग किया। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। इस दौरान जजी   परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जजी को जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी महेश सिंह ने मतदान स्थल का दौरा किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें