फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर निगरानी रखेंगे छह उड़न दस्ते

Mon, 29 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम जगतराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगतराज ने बीआईसी में जिले के बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों की समीक्षा बैठक की है। डीएम ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक निर्भीक होकर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराएं। 
विज्ञापन

 परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की कमी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के छह सचल दस्ते बनाएं गए है।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। डीएम ने व्यवस्था की वन टू वन जानकारी लेने के लिए बीआईसी के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा शासन की मंशा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने की है। इस बारे में डीआईओएस के माध्यम से केंद्रों को दिशा निर्देश भेज दिए है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि केंद्र व्यवस्थापकों को कोई शंका हो तो वह डीआईओएस से मिलकर समाधान कर लें। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्र्ेट नियमित दौरे करेंगे। अति संवेदनशील केंद्रों पर सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निगाह रखेंगे। एसपी प्रभाकर चौधरी ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा नकलविहीन कराने की जिम्मेदारी उनकी है। अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर सामान्य से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी। 
 केंद्र व्यवस्थापकों किसी के भी दबाव में न आएं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बोर्ड परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।  सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। जिलों को 15 सेक्टरों में बांट कर मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। 40 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। केंद्रों से सौ मीटर की दूरी में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। 
विज्ञापन


सात हजार शिक्षक करेंगे बोर्ड परीक्षा ड्यूटी 
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छह हजार नौ सो से अधिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें चार हजार शिक्षक माध्यमिक विद्यालयों और तीन हजार बेसिक स्कूलों के शिक्षक है। कक्ष निरीक्षक को डीआईओएस कार्यालय से पहचान पत्र विद्यालय में भेज दिए गए हैं। कक्ष निरीक्षक को परीक्षा के दौरान आधार कार्ड और पहचान पत्र लेकर आना जरूरी है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से जुड़े शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बाहरी व्यक्ति मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

डिबार शिक्षक की नहीं लगेगी ड्यूटी 
डीआईओएस के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय की प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य विद्यालय में प्रवेश नही कर सकेंगा। जो शिक्षक बोर्ड डिबार है उन्हें   भी परीक्षा से दूर रहेंगे। एक शिक्षक की लगातार एक की जगह ड्यूटी नहीं रहेगी। यदि जांच में कहीं ऐसा पाया गया तो केंद्र व्यवस्थापकों को मौके पर पुलिस के    हवाले कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें