बिजनौर में सहकारी समितियों के संचालक मंडल के चुनाव में एक-एक मत को लेकर उम्मीदवारों में खींचतानी रही। पहली बार मतदान करने वाले गैर कृषक सदस्यों पर प्रत्याशियों को दबाव सबसे अधिक था।
संचालक मंडल के चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। शादीपुर सहकारी समिति में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के कारण फैसला पर्ची डालकर किया गया। ज्यादातर समितियों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। कई जगह मतदान केंद्रों पर वोटरों को पकड़कर ले जाने के लिए प्रत्याशियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, मारपीट की नौबत भी आ गई। मामले को समय रहते पुलिस ने सुलझा लिया। नगीना के पखनपुर समिति में विजयी व पराजित प्रत्याशी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पराजित प्रत्याशी का पुत्र पुलिस से भिड़ गया। हंगामा कर रही भीड़ को पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया।
प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देश पर संचालक मंडल का चुनाव लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर किया था। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। आरोप है कि बहुत सी जगह जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान स्थलों पर नहीं पहुंचे।
सभापति के लिए 11 बजे हाेगा नामांकन
बिजनौर की सहकारी समितियों के सभापति, उपसभापति एवं विभिन्न संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि मंडल का चुनाव 30 जनवरी को संबंधित सहकारी समितियों पर होगा। सोमवार की देर शाम तक 80 सहकारी समितियों के संचालक मंडलों सभी 450 सदस्यों का निर्वाचन का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचित सदस्यों की सूची समितियों पर चस्पा कर दी गई है। निर्वाचित सदस्य अपनी समितियों के सभापति व उपसभापति तथा प्रतिनिधि मंडल का चुनाव करेंगे। इनके लिए नामजदगी मंगलवार की सुबह 11 शुरू होगी। नाम वापसी समेत अन्य प्रक्रिया भी मंगलवार को पूरी हो जाएगी, इसके बाद चुनाव होगा। मंगलवार की शाम को ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
ब्लाक बार मतदान की स्थिति
ब्लाक कुल वोट पड़े वोट वोट प्रतिशत
कोतवाली देहात 15063 12848 85.29 प्रतिशत
नूरपुर 12459 10343 83 प्रतिशत
हल्दौर 14786 12433 84 प्रतिशत
मोहम्मपुर देवमल 12673 10702 84 प्रतिशत
नहटौर 11632 10407 89.47 प्रतिशत
अल्हेपुर,धामपुर 8681 6731 78 प्रतिशत
सबसे अधिक मतदान मिलक मुकीमपुर में हुआ
कोतवाली ब्लॉक की कालाखेड़ी सहकारी समिति में सबसे अधिक 95.04 प्रतिशत वोट पड़े है। जबकि खुशहालपुर मटिरी में 77.79 प्रतिशत सबसे कम रहा। नूरपुर ब्लॉक की शिवालकलां सहकारी समिति में सबसे अधिक 91 प्रतिशत वोट पड़े। उमरी कलां में सबसे कम 74 प्रतिशत वोट पड़े। हल्दौर ब्लॉक गंज सहकारी समिति में सबसे अधिक 91 प्रतिशत वोट पड़े। हल्दौर किसान सेवा सहकारी समिति में सबसे कम मात्र 76 प्रतिशत मतदान हुआ। मोहम्मदपुर देवमल कि बरूकी सहकारी समिति में 94 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि फरीदपुर भोगी सहकारी समिति का मतदान प्रतिशत 75 सबसे कम रहा। नहटौर ब्लॉक मेें मिलक मुकीमपुर सहकारी समिति में 96.02 प्रतिशत सबसे अधिक व सबसे कम सीकरी बुजुर्ग में 84 प्रतिशत मतदान हुआ।
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव, अधिकारियों ने किया दौरा
किरतपुर में हिंदू इंटर कॉलेज में किसान सहकारी समिति कि नौ सीटों पर डायरेक्टर पद के लिए सपन्न हुए चुनाव में चतर भोजपुर कुशल आरक्षित सीट से टीकम सिंह, चौहानान किरतपुर पिछड़ा वर्ग सीट से रमेश सिंह, छितावर महिला सीट से दयावती, बहादरपुर शरफुददीन हुसैन से कविता, भनेड़ा से शहजाद, मेमन से जयप्रकाश, शाहपुर रतन सिंह से रामकुमार, हादीपुर सदरूद्दीन से राजीव कुमार विजयी रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मय पुलिस बल मतदान स्थल पर मौजूद रहे। आरओ योगेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की।
हल्दौर। सहकारी समिति के अम्हेड़ा से दीपराज सिंह, कुम्हारपुरा से मुकेश सिंह, कूकड़ा इस्लामपुर से मेघराज सिंह, नांगलजट से डालचंद, शेरपुर कल्याण से विजय सिंह, हल्दौर से नरेश कुमार विजयी रहे। बल्दिया से राकेश कुमार, लाड़नपुर से सुमित्रा देवी व वाजिदपुर से उषा देवी को निर्विरोध चुना गया।
जलीलपुर। जलीलपुर किसान सेवा सहकारी समिति के जलीलपुर में सतसागर यादव, गंधौर वार्ड से कौशल्या देवी, नवादा में महेंद्र सिंह, वार्ड माहूं में टीकाराम, सब्दलपुर में आमना खातून, मीरापुर खादर से हरीराज, घंसूरपुर से कुमारी मनीता, शेखपुरी चौहड़ से किरन देवी, भगोड़ा से रवेंद्र कुमार का चुनाव निर्विरोध हुआ। खानपुर खादर के अजदेव में रामअवतार शर्मा, कमालपुर में धर्मेंद्र सिंह, खानपुर खादर में प्रदीप, धींवरपुरा में रेशा, जमालुदीनपुर में खजान सिंह, दत्तियाना से रताजबीर सिंह, नेवला से सुमरती देवी, बेरखेड़ा से हातम सिंह, राजपुर परसू से प्रीतम सिंह का चुनाव निर्विरोध हुआ।
कोतवाली देहात। कोतवाली समिति की कोतवाली से अब्दुल समी, करौंदा चौधर से जयपाल सिंह, हुसैनाबाद से अख्तर, गौसपुर सादात से दुष्यंत कुमार, महमूदपुर भावता से मदन सिंह, बेगमपुर शादी समिति की बेगमपुर शादी सीट से विनीत कुमार, उमरी से मिथिलेश देवी, दूधली से अशफाक, हाजीपुर से बलवीर सिंह, बहुपुरा से सुशील कुमार, रोशनपुर समिति से हकीकत पुर सहसु उत्तर से प्रेमो देवी, बरूकी समिति की मिर्जापुर पूर्वी से लल्लू सिंह, सिकैड़ा सीट से सुषमा देवी, माली वाला से सरदार, शाहपुर से शोमकुमार, बरूकी से राहुल कुमार, बाकर नंगला से मनवीर सिंह, शादीपुर समिति से कुम्हेड़ा से लोकेंद्र सिंह, सलेमपुर गदेली से सुरेश कुमार, गनौरा से ओमवीर सिंह, जीवन पुर से मनोज कुमार, शादीपुर पूर्वी से विपिन कुमार महेश्वरी जाट समिति से मौजमपुर हरिवंश से मांगेराम, नूर अलीपुर भगवंत से सुरेश कुमार, मसूरी से मुन्नी देवी, रसूलपुर जागन से कृष्ण कुमार, कृतो नंगली से प्रदीप राठी निर्वाचित हुए ।
बरूकी। बरूकी समिति की मिर्जापुर पश्चिम क्षेत्र से संजीव, निर्वाचित हुए जबकि शादीपुर की शादीपुर उतरी सीट पर कुलतार सिंह, कोतवाली समिति की महमूदपुर नारायण श्री सुधा देवी, रोशनपुर प्रताप से शिव चरण सिंह, सहवाजपुर से नईम, आनंदखेड़ी से प्रीतम सिंह, महेश्वरी समिति की गारवपुर सीट से हरि ओम, राजोपुर सादात से रामेंद्र सिंह, बेगमपुर शादी समिति की गाजीपुर सीट से विनीत, गुनियापुर से अनुराधा, थेपुर से असनुददीन, गाड़ीकपुरा से गजेंद्र सिंह, बरूकी समिति की फरीदपुर मान सीट से विजेंद्र सिंह, इलायची पुर खड़कू से अंकुल कुमार, शादीपुर समिति की गाजीपुर सीट से बाला देवी, जलालपुर से शिवानी, आलू वाला से अनूप कुमार, रोशनपुर प्रताप सिंह समिति की हकीकत पुर पूर्वी से सलीम अहमद, पश्चिम से विनोद कुमार, दक्षिण से शहजाद, शेखपुरा तुर्क पूर्व से कल्पना देवी, पश्चिम से सहदेव सिंह, उत्तर इमरान दक्षिण से उमेश कुमार, तकीपुर नरोत्तम से हरपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
महेश्वरी समिति की गारवपुर सीट से नहटौर सीट से विधायक ओम कुमार के भाई हरिओम निर्विरोध चुने गए।
स्योहारा/चंदक। किसान सेवा सहकारी समिति स्योहारा में संचालक पद के लिए वार्ड एक कासमाबाद से देवेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए। वार्ड 2 बाजीरपुर जागीर से अनिल कुमार, वार्ड तीन दिंदारपुर से नरेंद्र कुमार, वार्ड चार पालनपुर से राधेश्याम, वार्ड पांच मिठ्ठेपुर से रोहिताश सिंह, वार्ड छह से चिरंजी सिंह, वार्ड सात मुन्नी देवी, वार्ड आठ स्योहारा ताहिरा खान निर्विरोध चुनी गईं। वार्ड नौ सिपाहिवाला से राजेंद्र सिंह विजयी रहे।
चंदक किसान सहकारी समिति खुडाहेड़ी में नौ संचालकों में से सात पर चुनाव हुआ। जबकि दो संचालक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। करीमपुर बमनौली से रामरतन उर्फ अनिल कुमार, किशनपुर से सूरज सिंह, बुडगरा से कमलेश कुमारी, भवानी पुर से सतेंद्र कुमार, बुडगरी से छोटे सिंह, रायपुर बेरीसाल से धर्मवती, बरकातपुर सदुल्ला पुर उर्फ खिरनी से अजब सिंह विजयी रहे।
संचालक के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर।
सहकारी समिति के चुनाव में जीते संचालक का दो चेयरमैन के दावेदारों के समर्थकों ने अपहरण करने की कोशिश की। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए संचालक को बचाया। पुलिस सुरक्षा में ही उसे घर तक छोड़ा गया।
नहटौर उत्तरी सहकारी समिति के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना एसएनएसएम इंटर कॉलेज में हुई। निर्वाचन क्षेत्र कश्मीरी से वकीला खातून, फतेहपुर से पूनम त्यागी, फिरोजपुर से योगेंद्र सिंह, विलासपुर से पंकज कुमार, मंडौरा विप से रतिराम, हरिराज नंगला से अब्दुल बहाव ने संचालक पद का चुुनाव जीता। मतगणना के बाद मंडौरा विप से चुनाव जीते संचालक रतिराम का अपहरण करने की कोशिश को लेकर विवाद हो गया। रतिराम को दो चेयरमैन पद के दावेदारों ने उठाने की कोशिश की। इस पर दोनों दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
संचालक को अपनी ओर करने के लिए दो दावेदार और रतिराम के समर्थकों में खींचतान शुरू हो गई। संचालक रतिराम को खींचते हुए आरोपी कॉलेज के गेट तक ले आए। पुलिस ने लाठी फटकारने के बाद भीड़ को खदेड़ा और रतिराम को थाने ले आई। थाने पर भी कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस सुरक्षा में उसे घर छोड़ा गया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि संचालक ने अपने घर जाने को कहा था, उसे घर छुड़वा दिया गया है। पीड़ित की ओर से यदि तहरीर दी जाती है तो पुलिस आरोपियों के अवश्य ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विजयी संचालक को घर से निकालकर पीटा
कोतवाली देहात। कोतवाली समिति की कोतवाली सीट से जीते अब्दुल समी को बधाई देकर घर लौटे उसके समर्थक को हारे प्रत्याशी के समर्थक से प्रधानपति व उसके साथियों ने उसे घर में से निकाल कर मारपीट की । पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दिए। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली सहकारी समिति के चुनाव की मतगणना जनता इंटर कॉलेज कोतवाली में चल रही थी ।कोतवाली समिति की कोतवाली सीट से जीते अब्दुल समी को कोतवाली निवासी इदरीश पुत्र सगीर अहमद बधाई देकर जैसे ही घर पहुंचा तो पीछे से हारे प्रत्याशी शरीफ अहमद के समर्थक प्रधानपति व जमन, वारिस और नायाब उसे घर पर पहुंच गए । उसे घर से खींचकर मारा पीटा। आसपास के लोगों के आने पर सभी फरार हो गए ।पीड़ित इदरीश ने घटना की तहरीर प्रधान पति समेत चार लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में दे दी है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।