फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सलाखों में बंद भाइयों को तिलक करने पहुंचीं बहनें

Thu, 23 Oct 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर​ जिला कारागार में भैया दूज पर भाईयों को तिलक करती बहनें। स्रोत कारागार
विज्ञापन
बिजनौर। भैया दूज पर जेल में बंद रहे भाइयों से मुलाकात करने के लिए बहनों के लिए तांता लगा रहा है। सलाखों में बंद भाइयों से बहनों ने मुलाकात करते हुए तिलक किया और उनके लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजनौर जिला कारागार पर मुलाकात के लिए महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। जेल में 551 महिलाओं ने 345 अपने बंदी भाइयों से मुलाकात की। जिनके संग 201 बच्चे भी पहुंचे। उधर तीन महिला बंदियों से मुलाकात करने के लिए चार भाई पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और मुंह मीठा कराया।
मुलाकात के दौरान बहन-भाइयों की आंखें नम हो गई। उधर भैया दूज को लेकर जेल प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए। बंदियों और उनकी बहनों के बैठने के लिए कारपेट बिछाया गया। जेलर रविंद्रनाथ ने बताया कि भैया दूज के चलते भाई बहनों की मुलाकात को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें