चंडीगढ़-लखनऊ ट्रेन में भी साधारण टिकट व्यवस्था शुरू
नजीबाबाद। रेलवे ने चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच संचालित चंडीगढ़ एक्सप्रेस में साधारण टिकट व्यवस्था फिर जारी की है। चार ट्रेनों में साधारण टिकट व्यवस्था पहले ही लागू हो चुकी है।
चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच संचालित ट्रेन संख्या 15012 में रेलवे ने साधारण टिकट व्यवस्था फिर से लागू कर दी है। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद ट्रेनों के संचालन के बाद से रिजर्वेशन व्यवस्था लागू थी। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ से चलकर वाया मौज्जमपुर नारायण, बिजनौर होकर लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़-लखनऊ ट्रेन के लिए टिकट खिड़की से साधारण टिकट जारी करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन 15011 में जून में साधारण टिकट व्यवस्था लागू करेगा। कोरोना संक्रमण काल में रेलवे ने साधारण टिकट व्यवस्था की स्थान पर आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। रेलवे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12231 और 12232, देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित मसूरी एक्सप्रेस 14041, 14042, वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 14265 अप व 14266 डाउन और अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस में पहले ही साधारण टिकट व्यवस्था लागू कर चुका है।