स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह मनाया गया
नजीबाबाद। रीसेंट मॉडल स्कूल के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रीसेंट मॉडल स्कूल पठानपुरा के संस्थापक डॉ. शमशुल इस्लाम के निर्देशन में स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी अजरा शरीफ, विशिष्ट अतिथि सुरैया खान, आशा रजा की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण, शिक्षाप्रद और विभिन्न प्रांतों की संस्कृति से जुड़े मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शमा, गुलिस्तां, रिजवाना, फहीम ,मोहम्मद कैफ, सानिया, माही ने शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया।
प्रधानाध्यापिका आरिफा अंजुम ने रीसेंट मॉडल स्कूल की 25 वर्षों की शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम आयोजन में रुबीना, अर्शी, मेहरुनिसा, तहसीन, शाजिया, अतिया, नायाब ने सहयोग किया। स्कूल प्रबंधक डॉ.शमसुल इस्लाम ने स्कूल की शैक्षिक प्रगति के लिए स्टाफ और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।