फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर पट्टी बांध कर निकाला मौन जुलूस

Wed, 27 Dec 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मुंह पर पट्टी और ताला लगाकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामपुर एसडीएम और सीओ के व्यवहार के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांधकर और ताला लगाकर मौन जुलूस निकाला। अधिकारियों के बर्ताव को अंग्रेजी शासन के कानून की तरह बताया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और मौन जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने मुंह पर जंजीर और ताला भी लगाया था। राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार को देते हुए विनीत शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार की अर्थी निकालर उसे जलाकर विरोध प्रकट किया था। संविधान भी नागरिकों को विरोध करने का अधिकार देता है। धामपुर सीओ ने पार्टी के इस आंदोलन को हरकत बताया है। सीओ के इस कथन का अर्थ निकलता है कि आजादी के समय से पहले से और अब तक किए गए सभी आंदोलन हरकत और आंदोलन करने वाले हरकतबाज हैं। एसडीएम ने इस आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भाजपा सरकार में जनहित में चलाए जा रहे आंदोलनों को अंग्रेजी सरकार की तरह कुचलने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में सीओ द्वारा कहे गए हरकत शब्द को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा, अनुपम शर्मा, फसीउद्दीन, इमरान अहमद, डा. आबिद फैजल, सौरव शर्मा, प्रेम सिंह, मेघराज सिंह, सरदार ख्वाजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें