फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान अपनी दुर्गति महसूस कर रहा है-मुंशीराम पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की दुर्गति हो रही है। किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए रालोद की ओर से बास्टा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी मुंशीराम पाल ने चांदपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश की सरकारों को विफल बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि बिजली की समस्या बनी हुई है। किसान अपनी दुर्गति महसूस कर रहा है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने की बात कही थी। मगर, उसे अपने उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही। आलू की दुर्गति हो रही है। किसान कोल्ड स्टोर का किराया तक देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणा मात्र भाषण हैं। इस मौके पर यशवीर सिंह, विजय पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान, मुफीज आलम उर्फ गुड्डू, शिवांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, किरतपुर और ग्राम गाजीपुर में चौधरी चरण सिंह कबड्डी एकेडमी में रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 39 वां जन्मदिन मनाया। रालोद कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष कल्लू सिंह सारंग, अनुराग मलिक, गिरीश मलिक, विशु, नीशू, नवनीत, ऋषभ, अतुल, सुनीत, रवि, विनीत मलिक, आयुष, विपुल, जगवीर सिंह, हरिओम, शेर सिंह, फैसल शेख, शाकेंद्र, शौपेंद्र सिंह, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें