फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कोरोना पाॅजिटिव की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, 38 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चांदपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन लोगों के सेंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर। गांव पावटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर मृतक के मोहल्ले को हॉटस्पॉट कर दिया गया है। घरों में लोग कैद है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


पावटी निवासी वृद्ध अमीर अहमद कुछ दिन पूर्व मुंबई से अपने घर लौटा था। वह लकवा से पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर वृद्ध समेत करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। वृद्ध का सीटी स्कैन कराने के लिए उसके परिजनों को बिजनौर भेजने के निर्देश दिए थे। परिजन उपचार के लिए वृद्ध को बिजनौर ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह के अनुसार वृद्ध की जांच में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट की पुष्टि हुई थी।

शनिवार को एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा ने गांव पहुंचकर मृतक के मोहल्ले में हॉटस्पॉट कर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई और बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई। रफीक अहमद, शौकत अली, गफ्फार अहमद, रफीक अहमद आदि पशु पालकों का आरोप है कि उनके पशुओं को चारा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


मोहल्लेवासी कई समस्याओं से जूझने लगे है। ग्राम प्रधान पति मानू ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों को तमाम जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पांच लोगों की टीम गठित की जा रही है। संक्रमण रोकने के लिए गांव की साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

गांव पावटी में आए 42 लोगों को किया जा रहा है क्वांरटीन
गांव पावटी में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध मरीज की मौत से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस व स्वास्थ्य की टीम ने गांव पहुंचकर बाहरी क्षेत्र से पहुंचे करीब 42 लोगों की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की जांच कराकर क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

प्रभारी ब्रजपाल सिंह व अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा अजय शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में मुंबई, हरियाणा, सूरत, गुजरात आदि राज्यों से लौटे करीब 42 लोगों की एक सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की जांच कराकर क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं गांव में मुंबई से लौटे एक दंपती को क्वारंटीन के लिए शनिवार को भेज दिया गया था। पुलिस ने दंपती के तीन बच्चों को रविवार को उनके माता-पिता के पास क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

38 लोगों के सैंपल लिए
धामपुर पीएचसी प्रभारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम तरीके से 38 लोगों को अस्पताल में बुलाकर उनका परीक्षण किया। उनके सैंपल नोएडा जांच को भेजे। अब तक करीब 150 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें गांव मिरजापुर निवासी दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये लोग 14 मई को महाराष्ट्र से घर आए थे। 20 मई को इन लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिसमें ये दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनका उपचार मुरादाबाद में कराया जा रहा है।

तहसीलदार रमेशचंद सिंह चौहान ने बताया कि उनकी तहसील में वर्तमान में पांच गांव हॉटस्पॉट है, जिनमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। कोरोना संक्रमित मरीजाें का उपचार कराया गया है जबकि उस मजरे को सील कर ग्रामीणों को घर के भीतर ही रहने की हिदायत दी गई है। धामपुर के विनायक मंडप में 79 लोग क्वारंटीन है। इनमें से अधिकतर भोपाल के निवासी है। मनभावन में केवल छह ही एकांतवास में है।

कोरोना जांच के लिए 29 लोगों के लिए सैंपल
चांदपुर। कोरोना संक्रमण को फैलने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस जांच के लिए 29 लोगों के सैंपल लिए हैं। सीएचसी स्याऊ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि ये सभी लोग राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में क्वारंटीन हैं। इनमें चार गोहावर, सात हीमपुर बुजुर्ग, बारह पावटी व एक-एक गांव हसुपुरा, पीपला जागीर, नंगली पटवारी, कासमपुर गढ़ी, रवाना जलीलपुर, चांदपुर के मोहल्ला कटकुई निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें