फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाटू वाला श्याम धनी मेरा यार है...

Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में श​क्ति साई विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में बाबा खाटूश्याम के कीर्तन में उप​स्थित श्र - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिजनौर। शक्तिनगर साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में शुक्रवार रात एकादशी पर भव्य कीर्तन में श्याम बाबा का गुणगान किया गया। खाटू वाला श्याम धनी मेरा यार है... गीत पर सभी झूम उठे।
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। भजन गायिका आकांक्षा मित्तल एवं उनकी टीम ने बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों में हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है..., खाटू वाला श्याम मेरे साथ चल रहा है... गाए तो हर कोई झूम उठा। जयकारों के साथ लोगों ने खाटू वाले श्याम बाबा का गुणगान किया। देर रात तक भजनों के सागर में भक्त गोता लगाते रहे।
रात में 12 बजे आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। बता दें कि मंदिर में चार मई को बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उसके बाद से ही हर एकादशी को मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन लगातार किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित गुर्जर, सचिव अनुपम गर्ग, उदय राठी, राखी, विहान गुप्ता, वैभव गुप्ता, प्रेरणा, माया प्रसाद कर्णवाल, पूनम कर्णवाल, मोहित अहलावत, शीतल, नवीन गर्ग आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें