फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने को तैयार शुभम

Wed, 25 Jul 2018 12:17 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
शुभम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले के रहने वाले शुभम तोमर का चयन साउथ कोरिया में होने वाले जूनियर एशियन गेम्स में रोलर स्केटिंग हॉकी टीम के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में चुना जाने वाला शुभम जिले का पहला खिलाड़ी है। शुभम की इस उपलब्धि पर उसके परिजन व साथी बहुत खुश है। 
विज्ञापन

शुभम के कोच व जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संरक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि शुभम इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। वह राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में खेल चुका है। कुछ दिनों पहले जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलते हुए शुभम ने शानदार प्रदर्शन किया था। यूपी टीम इस प्रतियोगिता की विजेता रही थी। प्रदर्शन के आधार पर शुभम का चयन जूनियर राष्ट्रीय टीम में हुआ है। संदीप भटनागर ने बताया कि शुभम ने इंदिरा पार्क में बने छोटे से स्केटिंग रिंग से अपने खेल की शुरूआत की थी। मेहनत के बल पर वह इस मुकाम पर पहुंचा है। वह नजीबाबाद रोड स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है। अगर वह इसी तरह             मेहनत करता रहा तो जल्दी ही मुख्य राष्ट्रीय टीम में भी खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें