अमरोहा। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जोया ब्लाक परिसर में 16 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 15 जोड़े जोया ब्लाक के और एक जोड़ा धनौरा ब्लाक का शामिल रहा। कन्याओं को दान देकर आर्शीवाद दिया गया। साथ ही 20 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से सभी जोड़ों को उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमारी, बीडीओ मगफूर अहमद, संदीप कुमार, सुनील कुमार, हरविंदर सिंह, राजवीर सिंह, डॉ. तुफैल, मोहम्मद मिया आदि मौजूद रहे।