फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम रथ यात्रा
विज्ञापन

हल्दौर। श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम रथ जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में राम भक्त नवीन मंडी समिति के निकट एकत्र हुए। जन जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रथयात्रा का नगर के मोहल्ला भूड़, जमुनावाला, रईसान, हरवंश गंज बाजार, मोहल्ला खेड़ा, शहीद स्मारक, टाटा मोहरा बाजार, धूलिया बाजार, जामा मस्जिद बाजार आदि सहित नगर के मुख्य मार्गों से होकर धूलिया महादेव मंदिर पर जाकर समापन किया गया। नगर में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल राम भक्तों की टोली ने हिंदुओं के घर-घर जाकर धन संग्रह अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी को श्री राम भक्तों की टोली घर घर जाकर धन संग्रह करेंगे। इस अवसर पर अंकुर चंद्रा, रघुराज सिंह नागर, शिवम वर्मा, जितेंद्र मारवाड़ी, विपिन शर्मा, गौरव चौहान गोल्डी, प्रमोद चौहान, कनिष्क चौहान, राजकुमार, दीपक चौहान, आकाश चौहान, दर्पण रावल, शिवानी राजपूत, कोमल चौहान, अमिता, रेखा, विमला, हरविंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें