फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, सचिव पर धोखाखड़ी का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान, सचिव पर धोखाखड़ी का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। गांव तालमपुर कुमरारा के ग्रामीणों ने पंचायत के निवर्तमान प्रधान और सचिव के खिलाफ उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने उन्हें दस-दस हजार रुपये का लालच देकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और फिर अपने चहेते व्यक्ति को राशन डीलर का प्रस्ताव बनाकर पूर्ति विभाग भेज दिया। जब खुलासा होने पर ग्रामीणों में असंतोष पैदा हो गया। इस मामले को लेकर गांव में प्रधान और सचिव से नोकझोंक भी हुई। अब प्रधान और सचिव दोनों मिलकर ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दे रहे है। ग्रामीणों ने एसडीएम से प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव की हिमनचल, राधा, सुधा, अनिल, टीकम, शेखर, अरविंद, बिसंबर, कुलदीप सैनी, अभिषेक, शिव कुमार ने बताया कि उनका गांव ग्राम पंचायत चौहड़पुर में शामिल है। आरोप है कि उनके गांव के प्रधान हरि सिंह और सचिव अमरजीत सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सहायता समूह की महिलाओं को दस दस हजार रुपये का लालच देकर उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। कहा कि जो हस्ताक्षर नहीं करेगा, उसे मिशन की ओर से रकम नहीं मिलेगी। बाद में पता लगा कि दोनों ने निलंबित चल रहे राशन डीलर के स्थान पर अपने चहेते व्यक्ति के पक्ष में प्रस्ताव बनाकर पूर्ति विभाग में जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उनके गांव का राशन डीलर गड़बड़झाला के आरोप में निलंबित है। उसकी दुकान को कई महीने पहले निलंबित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया है। उधर निवर्तमान प्रधान और सचिव दोनों ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें