नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव शोभायात्रा में राधे- राधे, हरि बोल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस्कॉन हरिद्वार और वृंदावन की संकीर्तन मंडली ने भजनों से श्रृद्धालुओं का मनमोह लिया।
श्री हरि संकीर्तन मंडल नजीबाबाद की ओर से आठवां श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति पूजन के साथ शोभायात्रा का जयकारों के साथ शुभारंभ हुआ। श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ रही। चैतन्य महाप्रभु की पालकी और विदेशी भक्तों की कीर्तन मंडली आकर्षण का केंद्र रहीं। माधवी, कलिनिधि, राधिका, ओलिया, देव रूपा, काविचनलरा ने कृष्ण भजनों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल, सहसंयोजक कमल बंधु, निखिल कालरा, संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंत्री कृष्ण अवतार वर्मा, संस्थापक राजीव अग्रवाल राजू, संरक्षक महेंद्र कुमार, नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव शोभायात्रा धार्मिक भजनों की धुन पर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची।
इस्कॉन की ओर से जगदीश प्रभु के नेतृत्व में कीर्तन मंडली ने भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा में गौरव कश्यप, अनुुराग, दीपक कर्णवाल, सचिन गुप्ता, आशीष बंसल, पंकज अग्रवाल, रूपेश मित्तल, राहुल अग्रवाल, सुनील, नीरज, संदीप, रूचिर, तरुण सहित श्री जगन्नाथ जी के अनेक अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर शर्बत और प्रसाद वितरण के लिए शिविर लगाए गए। डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. एसके जौहर, कान्हा कर्णवाल, लाला मुन्ना सहित अनेक नागरिकों ने शोभायात्रा के श्रृद्धालुओं को शर्बत और प्रसाद देकर धर्म लाभ उठाया।