बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में आयोजित नृत्यांजलि कार्यक्रम में कलाकारों ने संस्कृति एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पालिका का त्रैमासिक पत्रिका पालिका दर्पण का भी विमोचन हुआ।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन के तहत बुधवार देर शाम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों ने मणिपुर, मिजोरम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कश्मीर आदि राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
लेखक एवं संस्कृति कर्मी राहुल नील ने लोक नृत्यों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसोदिया ने दीप जलाकर किया। संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह,मौसम चौधरी, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. एमपी सिंह, लोकेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में नृत्यांजलि कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद