हल्दौर के गांव पावटी के पास स्कार्पियो में शॉट सर्किट से लगी आग।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर। गांव पावटी के निकट सोमवार को स्कार्पियो में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। पुलिस ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा निवासी शमशाद स्कार्पियो से गांव पौटा गांबड़ी में शादी समारोह में शामिल होने सोमवार को स्कार्पियो से गया था। वह अन्य लोगों के साथ घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्थित गांव पावटी के निकट स्कार्पियो में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। स्कार्पियो में सवार अन्य लोगों ने कूदकर जान बचाई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को जानकारी दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद