फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2530 की जांच, 457 मिले संक्रमित

विज्ञापन
बिजनौर में दो दिन के साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
2530 की जांच, 457 मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोमवार को प्राप्त हुई कुल 2530 जांच रिपोर्ट में से 457 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है।
सोमवार को कुल 2530 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 457 पॉजिटिव और 2073 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 8617 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5435 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 72 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 40 हजार 998 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 37 हजार 891 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह के घर से बाहर न निकलें और स्वयं तथा अपने परिजनों को कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाएं। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़कंप
बिजनौर। रविवार की रात हुए शॉट सर्किट से कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पर करीब 25 मरीज भर्ती थे। स्टाफ की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। शासन के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन को कोविड एल-2 विंग का 98 बेड वाला अस्पताल बनाया गया है। इसमें कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जाता है। रविवार रात अचानक वहां पर बिजली के पैनल में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेज दी गई। यह बहुत ही मामूली आग थी, जिस पर आसानी से काबू पाया जा सका। इस आग से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें