फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: शराब पीने से मना करने पर दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 08 Feb 2021 09:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब पीने से मना करने पर एक दुकानदार ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव कासमपुर लेखराज निवासी 30 वर्षीय विक्की नहटौर धामपुर मार्ग पर मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में चिकन मटन की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदि था। इसी को लेकर परिवार में विवाद रहता था।

उसके परिवार के लोग उससे शराब पीने से मना करते थे। रविवार कि सुबह को वह दुकान पर गया था लेकिन शाम तक दुकान से घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह को उसका शव गांव डूंडा खेड़ी के मोहन सिंह के खेत में आम के पेड़ में रस्सी से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने उसका शव नीचे उतारा। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें