फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार नहीं देने पर दुकानदार की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। उधार में सामान नहीं देने और पुराना 30 रुपये का उधार चुकता करने की बात पर पर गुस्साए ग्राहक ने अपने परिजनों के साथ दुकानदार की पीट पीटकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई दुकानदार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम टांडा निवासी यशपाल सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। शनिवार की शाम यशपाल का बेटा आर्यन दुकान पर बैठा था। इस दौरान वहां किराने का सामान लेने गांव का ही जितेंद्र पहुंचा और उधार सामान देने के लिए कहा। आरोप है कि आर्यन ने उधार में सामान देने से मना करते हुए जितेंद्र से उधार के पिछले 30 रुपये चुकाने की बात कही। इसी बात पर गुस्सा होकर जितेंद्र ने आर्यन की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे यशपाल ने जब विरोध किया तो जितेंद्र ने अपने परिजनों के साथ उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आई जितेंद्र की पत्नी पारुल को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
सिर में चोट लगने से घायल हुए यशपाल (45) को परिजन उपचार के लिए नूरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए यशपाल की पत्नी पारुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी देहात राम अर्ज भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें