शिव मंदिर कमेटी पर कब्जे का आरोप
नजीबाबाद। विश्व हिंदू महासंघ ने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर गोविंद नगर कालोनी स्थित शिव मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से वेलफेयर सोसायटी गठित कर शिव मंदिर पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री जसवंत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शोभित मित्तल, विपिन शर्मा, लवी तोमर, सोनू कुमार, साजन कुमार, मंजीत, अंकुर शर्मा ने नायब तहसीलदार राजीव यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कालोनी के कुछ लोगों द्वारा वेलफेयर सोसायटी और शिव मंदिर पर अवैध कब्जा करने की नीयत से गैर समुदाय के व्यक्तियों को कमेटी में शामिल करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में वेलफेयर सोसायटी के लिए गठित कमेटी से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए शिव मंदिर को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई।
उधर गोविंद नगर कालोनी निवासी डा. एके मित्तल ने बताया कि शिव मंदिर कमेटी को लेकर कोई विवाद नहीं है। कालोनी का एक युवक स्वयं प्रधान बनना चाहता था। वही व्यक्ति प्रशासन और लोगों को गुमराह कर रहा है।