फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने चीन का पुतला फूंका

विज्ञापन
बिजनौर: चांदपुर क्षेत्र के गांव बागडपुर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर चीन का पुतला फूंकते शिवसैना क? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिवसैनिकों ने चीन का पुतला फूंका
विज्ञापन

चांदपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि चीन से सभी तरह के संबंध समाप्त किए जाएं। शिवसैनिकों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को शिवसेना कार्यकर्ता क्षेत्रीय कार्यालय गांव बागड़पुर में एकत्र हुए। शिवसेना राज्य उपप्रमुख पंडित नरेश कुमार शर्मा, जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चांदपुर-धनौरा मार्ग पर पहुंचे। वहां चीन के पुतले को आग के हवाले कर दिया। शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री से चीन के खिलाफ कार्रवाई करने व उससे सभी प्रकार के संबंध खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना जिला महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि शिवसैनिक बृहस्पतिवार से बाजार में घूमकर चीन का उत्पाद बेचने वाले व्यापारी का विरोध करेंगे। व्यापारी नहीं माना तो उसका बहिष्कार करेंगे। शिवसैनिकों ने शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देने वालों में रितुल शर्मा, संदीप कुमार, मोनू यादव, आशु कुमार, सतीश कुमार, रणधीर उर्फ पप्पू, विक्रांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें