फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया गन्ने की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
बढ़ापुर के ग्राम तैयबपुर में महिलाओं को गन्ना नर्सरी का प्रशिक्षण देते एससीडीआई अविनाश चंद्र ति - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महिलाओं को दिया गन्ने की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण
विज्ञापन

बढ़ापुर/कादराबाद। गन्ना अब स्वयं सहायता समूहों की आमदनी का भी जरिया बनेगा। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से नवीनतम प्रजाति के गन्ने की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। गन्ना विभाग की योजना के तहत गांव तैयबपुर में महिलाओं को गन्ने का बेहतर उत्पादन करने व आमदनी बढ़ाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव तैयबपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सिंगल बड एवं बड चिप से तैयार नर्सरी से एनएफएसएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित सीडलिंग के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। गन्ना विकास परिषद बुंदकी/नगीना के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत गन्ने की खेती में महिला रोजगार सृजन करने, ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने, नवीन गन्ना बुवाई तकनीकी अपनाकर गन्ने की उत्पादकता में वृद्धि करने व गन्ने की नवीन किस्मों का आच्छादन बढ़ाना ही योजना का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण में गन्ना पर्यवेक्षक प्रवीन कुमार, सहदेव व नंदलाल ने भी अपनी बात रखी। प्रशिक्षण में ग्राम तैयबपुर, बासोवाला व रसूलपुर मिठ्ठो की बबीता, रेखा रानी, राजेश्वरी, दुलारी, बीरो, क्रांति, सीता देवी, केलो देवी, पूनम, सोमती व सावित्री देवी आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। कादराबाद के गांव मुरलीवाला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत गठित मुरलीवाला आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह का प्रशिक्षण गांव के ही अनिल राठी के घर में दिया गया। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विजयपाल सिंह, सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, उप गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, एडिशनल केन मैनेजर शिवस्वरूप सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक तारा सिंह, प्रदीप कुमार त्यागी, अनिल राठी, बदन सिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें